{"_id":"5eecb7958ebc3e42d966d6b3","slug":"death-from-corona-raya-oldman-mathura-mathura-news-agr4467993129","type":"story","status":"publish","title_hn":"राया में कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत, हॉस्पिटल पर ताला जड़ा, स्टाफ क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राया में कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत, हॉस्पिटल पर ताला जड़ा, स्टाफ क्वारंटीन
विज्ञापन
महाविद्या कॉलोनी क्षेत्र में सीलिंग की कार्यवाही करते सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी
- फोटो : MATHURA
राया (मथुरा)। कस्बा में एक और कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद संबंधित अस्पताल का बंद करा दिया गया है। पूरे स्टाफ को क्वारंटीन किया गया है। इस तरह जनपद में संक्रमित से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। राया में यह दूसरी मौत है।
कस्बा राया लंकापुर निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित था। परेशानी होने पर उसे मथुरा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। करीब चार दिन तक वृद्ध भर्ती रहा। हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे मथुरा ले गए। यहां नयति में भर्ती कराया। बुधवार शाम उसकी कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आई तो खलबली मच गई। इसके बाद केडी मेडिकल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी रात को उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। शुक्रवार को सुबह लंकापुरी को हॉटस्पॉट एरिया घोषित करते हुए सील कर दिया। मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. तुलाराम टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनाक्रम के संबंध में जानकारी की। इधर, मथुरा रोड पर वृद्ध का उपचार करने वाले अस्पताल को भी बंद करा दिया गया, जहां पर संक्रमित वृद्ध चार दिन भर्ती रहा था। अस्पताल के पूरे स्टाफ को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
लंकापुरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया और थर्मल स्क्रीनिंग की। कस्बा में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों से लोग भयभीत हैं। बाद में कोरोना संक्रमित के शव का मथुरा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ईओ नगर पंचायत ने बताया कि लंकापुरी में हॉटस्पॉट एरिया घोषित कर लोगों को घरों से नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।
राया में कोरोना से दूसरी मौत
राया। राया में कोरोना संक्रमित की दूसरी मौत है। इससे पूर्व 7 जून को राया में 46 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो चुकी है। 46 वर्षीय व्यक्ति की मेट्रो फरीदाबाद से संक्रमित रिपोर्ट आई थी।