{"_id":"681faf599ab4356ae4056956","slug":"death-boxes-in-the-streets-of-vrindavan-mathura-news-c-369-1-mt11010-129340-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन की गलियों में लगे मौत के बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन की गलियों में लगे मौत के बॉक्स
विज्ञापन
बिहारी जी मार्ग खुला विद्युत बॉक्स
- फोटो : mathura
वृंदावन। धर्मनगरी में जहां लाखों श्रद्धालु रोजाना दर्शन के लिए आते हैं, वहीं शहर के कोने-कोने में खुले पड़े बिजली के बॉक्स किसी भी समय एक बड़े हादसे को जन्म दे सकते हैं। इन खुले बॉक्सों में लटकते हुए तार, खुले स्विच और बिना सुरक्षा उपायों के स्थिति को और भी गंभीर बना रहे हैं। खासकर बारिश के मौसम में यह खतरा कई गुना बढ़ जाता है, क्योंकि गीला क्षेत्र बिजली के शॉक के खतरे को बढ़ा देता है।
शहर के प्रमुख तिराहों, चौराहों और कॉलोनियों में खुले विद्युत बॉक्सों की स्थिति अत्यंत खतरनाक है। विशेष रूप से बारिश के दौरान इन बॉक्सों के आसपास करंट आने का खतरा और भी बढ़ जाता है। यह समस्या एक दो जगह की नहीं है बल्कि वृंदावन में हर कॉलोनी में यह हाल हो रहा है। इस बात की जानकारी विद्युत निगम को है लेकिन इस समस्या से निजात दिलाने की फुर्सत किसी अधिकारी के पास नहीं है।
वनखंडी महादेव तिराहा
यह स्थान बांके बिहारी मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित है, जहां से हजारों श्रद्धालु रोज गुजरते हैं। यहीं एक खुला हुआ बिजली का बॉक्स नजर आया, जिसमें से तार बाहर झूल रहे थे। न तो इस पर कोई ढक्कन है और न ही चेतावनी का कोई बोर्ड। बरसात के मौसम में इस मार्ग से गुजरना और भी जोखिमपूर्ण हो जाता है क्योंकि गीले तारों से करंट का खतरा और भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
फोटो 2: वनखंडी महादेव से बांके बिहारी मार्ग
यह मार्ग हमेशा व्यस्त रहता है और यहां खुले बॉक्स की स्थिति बेहद चिंताजनक है। जब बारिश होती है तो बॉक्स के आसपास पानी इकट्ठा हो जाता है, जिससे करंट फैलने की संभावना बढ़ जाती है। श्रद्धालुओं के लिए यह अत्यंत खतरनाक हो सकता है।
फोटो 3:
गौरानगर कॉलोनी, भैरव मंदिर के सामने
यहां खुला हुआ बॉक्स जमीन से बहुत नीचे स्थित है, जिससे स्कूल से लौटते छोटे बच्चे आसानी से इसके संपर्क में आ सकते हैं। विशेषकर बरसात के मौसम में, जब बच्चे गीले कपड़े पहने होते हैं, करंट का खतरा और भी बढ़ जाता है।
यह खुले बॉक्स किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। बरसात में तो हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। विद्युत विभाग को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
-हिरदेश गुप्ता, निवासी वनखंडी
वृंदावन में ऐसे दर्जनों स्थान हैं जहां बॉक्स खुले पड़े हैं। जब बारिश होती है तो इनमें करंट आने का खतरा और भी बढ़ जाता है। विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
शैलेंद्र शर्मा, निवासी गोपीनाथ बाजार
वर्जन
जहां-जहां शिकायतें आ रही हैं वहां कार्य कराया जा रहा है। कुछ जगहों पर कार्य पूरा भी हो चुका है।
-एके कपिल, अधिशासी अभियंता