फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dealer fled after raids

छापेमारी पर बाजार बंद कर भागे व्यापारी

Wed, 26 Oct 2016 11:54 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 26 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
dealer fled after raids
छापेमारी पर बाजार बंद कर भागे व्यापारी - फोटो : Amar Ujala
- प्रशासनिक अफसरों  के नेतृत्व में की गई कार्रवाई
विज्ञापन

- महावन में खीरमोहन, बर्फी के नमूने जांच को भेजे

त्यौहार पर मिलावटी मिठाइयों के भंडारण की शिकायत पर बुधवार को प्रशासनिक अफसरों ने छापेमारी की कमान संभाल ली। मांट में उपजिला अधिकारी सदानंद गुप्ता और महावन में गरिमा सिंह के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई की गई।
उपजिलाधिकारी मांट के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम रेलवे रोड पर स्थित विजय मिष्ठान भंडार और रामनिवास मिष्ठान की दुकान से पेड़ा और सोनपापड़ी का नमूना लिया उसके बाद रामलीला मैदान में कालीचरन की दुकान से पेड़ा का नमूना लिया। छापेमारी के बाद रेलवे रोड, मथुरा हाथरस रोड, मांट रोड, रेतिया बाजार सहित कई स्थानों से दुकानदार शटर गिरा कर भाग गए। मांट में महेंद्र मिठाई वाले से मिल्ककेक, खोआ, भीमसेन से मिल्क केक, मुंशी लाल से खोआ का नमूना लिया गया।  
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया महावन में गांव छौली से खोआ और दूध, बलदेव से खीरमोहन, बर्फी, पनीर के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। टीम में जिला अभिहित अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता, मनीषा शर्मा, अरविंद कुमार, नीरद पांडेय, शैलेंद्र रावत, शोभनाथ, नंदकिशोर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना वैट पंजीयन के कर रहे कारोबार
एसडीएम मांट सदानंद गुप्ता ने बताया छापेमारी ये बात और सामने आई है कि कारोबारियों ने वैट पंजीयन नहीं ले रखा है। पांच लाख से अधिक सालाना टर्नओवर वालों को पंजीयन लेना अनिवार्य है। इस मामले में वाणिज्य कर विभाग को लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed