फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dead body of roadways bus driver found hanging on a tree

Mathura News: पेड़ पर लटका मिला रोडवेज बस चालक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Dead body of roadways bus driver found hanging on a tree
मथुरा। शहर कोतवाली के माल गोदाम रोड पर बुधवार सुबह रोडवेज बस चालक का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को उतारवाया। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

घाटमपुर ऊंचा गांव, सादाबाद, हाथरस निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ संजू (32) पुत्र ओम प्रकाश वर्तमान में रिफाइनरी इलाके में रहते थे। शैलेंद्र के चाचा विजय कुमार ने बताया कि वह अनुबंधित बस पर ड्राइवर के पद पर तैनात थे। काफी दिनों से उनकी तनख्वाह नहीं मिली थी। मंगलवार शाम को बस मालिक घर आया। उसने 15 हजार रुपये दिए। इसके बाद बस लेकर चलने को कहा। इस दौरान दो और अन्य लोग भी शैलेंद्र के साथ आए थे। सुबह पुलिस ने बताया कि शैलेंद्र का शव फंदे पर लटका मिला है। आरोप है कि शैलेंद्र की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया है। शहर कोतवाल उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि मौत का कारण क्या है। परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं। उनके आरोपों के आधार पर भी जांच की जा रही है, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed