फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dead body of petrol pump employee found hanging from girder, scarf noose around neck

Mathura News: पेट्रोल पंप कर्मचारी का शव गर्डर से लटका मिला, गले में था दुपट्टे का फंदा

Thu, 13 Apr 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 13 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of petrol pump employee found hanging from girder, scarf noose around neck
मथुरा। हाईवे के जयगुरुदेव आश्रम के नंदीगृह में कर्मचारी का शव कमरे में लोहे के गर्डर से लटका मिला। गले में दुपट्टे का फंदा लगा था। हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक ने बीमारी के चलते यह कदम उठाया है।गांव नगला माना, छिबरामऊ (कन्नौज) निवासी रिंकू सिंह (35) पुत्र शिवनाथ सिंह कई वर्षों से जयगुरुदेव आश्रम में रहकर पेट्रोल पंप पर कर्मचारी था। पेट्रोल पंप के पीछे ही बने क्वार्टर में परिवार के संग रहता था। मंगलवार की शाम पत्नी काम से बाजार गई थी और दो बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे, पीछे से आत्महत्या कर ली। पत्नी ने जब कमरे में जाकर देखा तो रिंकू का शव गर्डर से लटका था। जानकारी पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि मृतक युवक बीमारी से परेशान था। इसी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed