फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dead body of Captain Shivdev found drowned in the sea after three days

Mathura News: तीन दिन बाद मिला समुद्र में डूबे कैप्टन शिवदेव का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Captain Shivdev found drowned in the sea after three days
मथुरा। मिस्र के काहिरा में समुद्र में डूबे शहर के आनंद नगर निवासी कैप्टन शिवदेव सिंह का शव तीन दिन बाद गोताखोरों ने खोज निकाला है। 15 फरवरी को जहाज से उतरते समय पैर फिसलने के चलते वे समुद्र में डूब गए थे। उनकी खोज में लगातार अभियान चलाया जा रहा था। शव मिलने की सूचना पर उनके बेटे मिस्र के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


हाथरस के गांव मनसा के निवासी कैप्टन शिवदेव सिंह बीते एक दशक से मथुरा के आनंद नगर स्थित अपने मकान में परिवार के साथ रह रहे हैं। भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वे मर्चेंट नेवी में सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वे जहाज के कैप्टन के पद पर कार्यरत थे। 15 फरवरी को मिस्र के काहिरा के पास स्थित बंदरगाह पर जहाज से उतरते समय उनका पैर फिसलने से वे समुद्र में डूब गए थे। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी उनके परिजन को दी गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद से ही परिजन परेशान थे और लगातार उनकी खोज के लिए भारत सरकार द्वारा मिस्र की सरकार से बात करने की मांग कर रहे थे। तीन दिन के खोज अभियान के बाद 18 फरवरी को समुद्र खोज दल के गोताखोरों ने उनका शव ढूंढ निकाला। परिजन को इसकी जानकारी मिलते ही कैप्टन शिवदेव के दोनों बेटे शव लेने के लिए मिस्र रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन की पत्नी बबीता देवी ने बताया कि उनके बेटे शव को भारत लेकर आएंगे। उनके मूल गांव मनसा में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed