{"_id":"64e6601d61b8353e1a0ffc64","slug":"dead-body-of-boy-drowned-in-yamuna-found-at-bengali-ghat-mathura-news-c-29-1-mtr1019-124077-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बंगाली घाट पर यमुना में डूबे बालक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बंगाली घाट पर यमुना में डूबे बालक का शव मिला
Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली इलाके के बंगाली घाट पर मंगलवार दोपहर यमुना में स्नान के दौरान डूबे बालक का शव बुधवार को यमुना पर बने पुल के पास बरामद हुआ। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
कोतवाली इलाके के अनतापड़ा निवासी पिंटू उर्फ विशाल (11) पुत्र भरत और उसका साथी मानव दोपहर 12 बजे करीब बंगाली घाट पर यमुना में नहाने को उतरे थे। दोनों बच्चे नहाते समय गहरे पानी में चले गए। दोनों डूबने लगे। इनको वहां एक नाविक ने देख लिया। उसे मानव को पानी से बाहर निकालने में सफलता मिल गई। मगर, पिंटू गहने पानी में डूबकर बह गया। सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची।
मानव से पूछताछ के बाद पिंटू के परिवार वालों को सूचना दी। इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय के अनुसार पिंटू का शव गोताखोरों ने तलाशा। परिवार ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।