फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dead body of Agra youth found in earnest

बयाना में मिला आगरा के युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Agra youth found in earnest
भरतपुर। बयाना पुलिस क्षेत्र के गढ़ी बाजना थाना अंतर्गत गांव सामंतगढ़ के जंगल में शुक्रवार को युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बसई जगनेर थाना क्षेत्र के गांव कांसपुरा निवासी बिहारी कुशवाह (38) पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि युवक शराब पीने का आदी था। नशे में उसके कदम लड़खड़ा गए। इससे वह पथरीली जमीन पर गिर गया और सिर में आई अंदरुनी चोट से उसकी मौत हुई है। मृतक के पास से बाइक में शराब के 4 पव्वे मिलेे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी एसपी दिनेश यादव और गढ़ी बाजना एसएचओ महेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। शुक्रवार शाम को सीएचसी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थाने के एसआई राजाराम गुर्जर ने बताया कि कांसपुरा गांव निवासी बिहारी कुशवाह अविवाहित था। सामंतगढ़ के जंगलों के पास बिहारी लघुशंका के लिए बाइक से उतरा तभी पथरीली जमीन पर गिर गया। राहगीरों ने युवक का शव पड़े होने की पुलिस को सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed