{"_id":"67e59c1438d4a0818f0fb154","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-noose-mathura-news-c-369-1-mt11002-127088-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली थाना क्षेत्र में भाभी से झगड़े के बाद देवर ने बुधवार की रात फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि जनरल गंज निवासी गोपाल (24) साड़ी की फैक्टरी में काम करता था। बुधवार की शाम को वह घर आया। अपनी भाभी से खाना मांगा। भाभी ने खाना देने के बजाए उसके ऊपर थाली फेंक कर मार दी। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद युवक अपने कमरे में चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे जगाने के लिए गए। कमरे में उसका शव पंखे से बंधी रस्सी के फंदे से लटका मिला।
आनन-फानन परिजन ने उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि परिजन तहरीर देंगे तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।