{"_id":"5eecbffb8ebc3e43156ff50a","slug":"dead-body-in-well-suicide-crime-mathura-mathura-news-agr446816414","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बाहर कुंए में रस्सी से लटका मिला किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के बाहर कुंए में रस्सी से लटका मिला किसान
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव पालीखेड़ा के बाहर एक किसान का शव कुएं में रस्सी से लटका मिला। ग्रामीण कुएं की तरफ गए और यह सब देखा तो गांव में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। पुलिस ने शव कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव पालीखेड़ा निवासी 50 वर्षीय किसान साहब सिंह पुत्र ननगा का शव गांव के बाहर कुएं में रस्सी से लटका मिला। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे इसकी ग्रामीणों को कुएं के पास पहुंचने पर हुई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन ने पुलिस को सूचित किया। हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि किसान रात को करीब 11 बजे तक परिजनों से घर पर बातचीत कर रहा था। उसके बाद सब लोग सो गए। परिजनों ने किसी पर भी हत्या का शक जाहिर नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई पता लगेगी।