{"_id":"67d18af8439bf41f7e049b5b","slug":"dead-body-found-on-railway-track-in-mathura-murder-alleged-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: सेना में भर्ती होना चाहता था...रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: सेना में भर्ती होना चाहता था...रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या का आरोप
Wed, 12 Mar 2025 06:54 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 12 Mar 2025 06:54 PM IST
सार
युवक सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। घर से बाइक से निकला, लेकिन वापस नहीं लाैटा। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों ने कहा कि चेहरे पर चोट के निशान थे और कहीं भी चोट नहीं लगी। उन्होंने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के बरसाना के गांव नौहवारी के युवक का शव कोसीकलां थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिला। परिजन को जानकारी हुई तो वे पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। उन्होंने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
गांव नौहवारी निवासी गीतम सिंह ने बताया कि उनका पुत्र सुनील (22) मंगलवार को घर से बाइक से निकला। बाइक को होडल के पेट्रोल पंप पर खड़ी कर दी। इसके बाद वह एक व्यक्ति की बाइक पर बैठकर चला गया। जब शाम को घर नहीं लौटा तो मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद मिला। सुबह कोसीकलां पुलिस ने सूचना दी कि युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला है। वह पोस्टमार्टम गृह पहुंचे तो शव सुनील का निकला।
गीतम ने बताया कि उनके बेटे के चेहरे पर एक हिस्से में चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। संभवतः उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया है। पुलिस ने पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त कर सूचना दी थी।
विज्ञापन
बेटा सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता था। वह इसकी तैयारी में लगा हुआ था। इसके साथ ही बरसाना में एक मंदिर में नौकरी भी करता था। थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन