{"_id":"69b1b9e3751b8bc3d9090fe4","slug":"daughter-in-law-lover-murdered-mother-in-law-both-arrested-mathura-news-c-412-1-mt21010-6002-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेमी संग बिस्तर पर थी बहू, रंगे हाथ पकड़ने पर इस तरह किया कत्ल; छह दिन बाद कब्र से निकाली गई लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेमी संग बिस्तर पर थी बहू, रंगे हाथ पकड़ने पर इस तरह किया कत्ल; छह दिन बाद कब्र से निकाली गई लाश
Thu, 12 Mar 2026 11:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:51 AM IST
सार
मथुरा के राया क्षेत्र में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की गला दबाकर हत्या कर दी। सास ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर गांव में बताने की बात कही थी, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
अनवरी का फाइल फोटो और मौके पर पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के राया के गांव भंकरपुरा बसैला में अपनी पुत्रवधू को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर सास ने पूरे गांव को बताने की बात कही तो पुत्रवधू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की गला दबाकर हत्या कर दी। ससुर की शिकायत पर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग महिला की मौत दम घुटने और गर्दन की हड़्डी टूटने से होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि 2 मार्च को भंकरपुर बसैला निवासी अनवरी बेगम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उस समय मृतका के पति अनवर गांव से गए हुए थे। 3 मार्च को अनवरी के शव को दफना दिया गया। पुत्रवधू ने कहा कि साइलेंट अटैक से मौत हुई है। दो दिन बाद पुत्रवधू हिना का ननद से झगड़ा हो गया। उसने भाभी पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शक होने पर अनवर ने 8 मार्च को शिकायती पत्र पुलिस देकर अनवरी बेगम के शव का पोस्टमार्टम करवाने की गुहार लगाई। इस मामले में पुलिस ने मृतका की पुत्रवधू हिना और उसका प्रेमी आदिल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका हत्या की पुष्टि हुई।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में हिना ने बताया कि सास ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पूरे गांव को बताने की बात कही थी। इस पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तकिया भी बरामद कर लिया, जिससे मुंह दबाकर सास की हत्या की गयी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया वहां से जेल भेज दिया है।