फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter created a ruckus when her father's body was post-mortemed

UP: बुजुर्ग पिता की मौत के बाद इस बेटी का दर्द...पोस्टमार्टम हाउस पर फूट-फूटकर रोई, इसलिए किया हंगामा

Sat, 22 Feb 2025 10:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 10:47 AM IST
सार

पिता का पोस्टमार्टम कराए जाने पर बेटी ने फूट-फूट रोते हुए पोस्टमार्टम गृह पर हंगामा कर दिया। रोते हुए उसने बताया कि पिता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर वह पिता के साथ वृंदावन आई थी। जब वह परिक्रमा लगाने चली गई तभी पीछे से उसके पिता की मौत हो गई और पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम गृह पर रखवा दिया। 
 

विज्ञापन
Daughter created a ruckus when her father's body was post-mortemed
पोस्टमार्टम हाउस पर फूट-फूटकर रोती बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में पिता का पोस्टमार्टम कराए जाने पर बेटी ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम गृह पर हंगामा कर दिया। रोते हुए बताया कि पिता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर वह पिता के साथ वृंदावन आई थीं। जब वह परिक्रमा लगाने चली गईं तभी पीछे से पिता की मौत हो गई और पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम गृह पर रखवा दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को महिला अपने पिता को खोजते हुए पोस्टमार्टम गृह पहुंची। यहां पिता की शिनाख्त की और पुलिस से पिता का शव मांगा। पुलिस ने जैसे ही पोस्टमार्टम की बात कही महिला जोर-जोर से रोने लगी और हंगामा शुरू कर दिया। उज्जैन के बेरूनाला, रस्सी गली निवासी हेमलता चौहान ने बताया कि वह पिता बाबूलाल के साथ पांच दिन पूर्व मथुरा-वृंदावन दर्शन करने को आई थीं।
विज्ञापन




उन्होंने पिता को गौरी गोपाल आश्रम के बाहर बैठा दिया और परिक्रमा करने चली गईं। इस बीच उनके पिता की मौत हो गई। महिला कहना था कि उसके पिता की साधारण मौत हुई है तो पोस्टमार्टम की क्या जरूरत है। बाद में अधिकारियों ने महिला से लिखित में पोस्टमार्टम न कराने का प्रार्थना पत्र लिया और बाद में शव सौंप दिया। महिला पिता के शव को लेकर उज्जैन रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed