{"_id":"592dba004f1c1bed1abdba14","slug":"data-for-tb-patients-not-entering-on-web-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब पोर्टल पर दर्ज नहीं हो रहा टीबी के रोगियों का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेब पोर्टल पर दर्ज नहीं हो रहा टीबी के रोगियों का डाटा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Wed, 31 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
web portal
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजी से बढ़ रहे टीबी रोग के प्रति सरकार गंभीर है। केंद्र सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 2025 तक इसका समूल नाश करना है। लेकिन निजी चिकित्सा क्षेत्र इसमें आड़े आ रहा है। हाल ये है टीबी रोगियों का डाटा भी वेब पोर्टल पर दर्ज नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी सरकारी अस्पताल, जिला क्षय रोग केंद्र, निजी चिकित्सक व
पैथोलॉजी संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि वो अपने यहां आने वाले टीबी रोगियों का डाटा भारत सरकार के वेब पोर्टल पर दर्ज कराएं। खुद स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बयां कर रहे है टीबी नई पीढ़ी में तेजी से फैल रही है। विभाग भी स्वीकारता है कि वो मात्र 65 फीसदी रोगियों तक ही पहुंच पा रहे हैं। शेष अब भी उसकी पहुंच से बाहर है।
यहां बड़ी समस्या समन्वय की भी है निजी क्षेत्र के चिकित्सक जिला क्षय रोग केंद्र पर रोगियों का डाटा नहीं भेज रहे हैं। न ही डाटा अपडेट करा रहे है। जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डा.रविंद्र गुप्ता ने बताया हमने सभी निजी चिकित्सक, पैथोलॉजी संचालकों को सख्त हिदायत दे दी है। इसके बाद भी सरकार के आदेश के अनुपालन में हीलाहवाली की जाएगी तो फिर कार्यवाही भी की जायेगी।