{"_id":"69895155535cc46b04000065","slug":"darkness-turns-footpath-deadly-village-pradhan-killed-in-road-accident-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सड़क हादसे में ग्राम प्रधान की मौत, अंधेरे में नहीं दिखा फुटपाथ; घिसटती चली गई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सड़क हादसे में ग्राम प्रधान की मौत, अंधेरे में नहीं दिखा फुटपाथ; घिसटती चली गई बाइक
Mon, 09 Feb 2026 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:45 AM IST
सार
मथुरा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आगरा के रहने वाले ग्राम प्रधान की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के फरह में रविवार रात हुई सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एसएन मेडीकल कालेज आगरा में भर्ती कराया है।
आगरा के थाना निबोहरा के गांव मूसेपुर के प्रधान बृजपाल (40) अपनी बाइक से देर रात फरीदाबाद से आगरा वापिस लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर गांव काकरपुर निवासी जगबीर भी थे। रात में करीब 11 बजे उनकी बाइक फतिहा पुल पर साइड में बने फुटपाथ पर चढ़ गई। अंधेरा होने के कारण उनको पुल पर बने फुटपाथ का अंदाजा नहीं लग पाया। बाइक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूचना पर पहुंचे टोल प्रभारी अभिलाख ने दोनों को तुरंत फरह सीएचसी भर्ती कराया, जहां गांव प्रधान ब्रजपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल जगबीर को एसएन मेडीकल कालेज आगरा भर्ती कराया रेफर कर दिया। थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि प्रधान बृजपाल बिजली की ठेकेदारी का कार्य करते थे। उनका फरीदाबाद में किसी साइट पर कार्य चल रहा था। दो दिन पहले ही दोंनो आगरा से फरीदाबाद गये थे। वहां से वापिस घर लौटने पर यह दुर्घटना हो गई।