फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dairy operator fined for making fake cheese

Mathura News: नकली पनीर बनाने वाले डेयरी संचालक पर लगा जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dairy operator fined for making fake cheese
मथुरा। जुलाई में बरसाना के गांव हाथिया में नकली पनीर पकड़े जाने की जांच रिपोर्ट आने के बाद एडीएम ने डेयरी संचालक के खिलाफ 90 हजार रुपये जुर्माना की कार्रवाई की है। डेयरी संचालक रिफाइंड, चूना और सफेद घोल का प्रयोग करके नकली पनीर बना रहा था।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा विभाग ने गांव हाथिया में भोला डेयरी पर कार्रवाई कर पनीर के नमूने लिए और जांच के लिए भेजे थे। पनीर बनाने में प्रयोग किए जा रहे पामोलीन आयल, चूना और सफेद घोल के नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक आगरा को भेजे गए थे। नमूनों की इसी सप्ताह जांच रिपोर्ट आ गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार ने डेयरी संचालक चरन सिंह पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एडीएम ने बताया कि निर्धारित समय एक माह के अंदर जुर्माना भरने के निर्देश दिए गए हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अधिकारियों द्वारा वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed