फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dabit card

डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले ४ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
dabit card
मथुरा। जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में चार लोगों से डेबिट कार्ड बदलकर 7.38 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बलदेव पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी (देहात) त्रिगुण बिनेश ने बृहस्पतिवार पत्रकारों को बताया कि बलदेव, हाईवे पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने बुधवार की देररात अवैरनी चौराहे से विक्रम शर्मा निवासी फरीदाबाद, आशीष निवासी बल्लभगढ़, मोहम्मद सलमान निवासी हाथरस और अतुल कुमार निवासी बल्लभगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके पास से एक लैपटॉप, 9 माइक्रो एटीएम कार्ड मशीन, 4 स्वाइप मशीन, 3 पीओएस मशीन, चार मोबाइल, तमंचा-कारतूस, फर्जी डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, 31 हजार रुपये नकद, बाइक आदि बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बीते तीन अप्रैल को बलदेव में कैनरा बैंक की एटीएम मशीन से मोनिका पत्नी राजकु मार झरौंठा बलदेव का डेबिट कार्ड बदलकर एक लाख तीस हजार, दो अक्तूूबर को इसी एटीएम से अजीत निवासी ग्राम अरतौनी का कार्ड बदलकर 1.69 लाख रुपये, 24 जुलाई को एचडीएफसी बैंक के महोली स्थित एटीएम से रुपये निकाले, तीन लाख रुपये ऑनलाइन शॉपिंग की। 28 अगस्त को लक्ष्मीनगर आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से से कार्ड बदलकर 1.39 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

अपराध करने का है यह तरीका
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया संगठित गिरोह के सदस्य एटीएम मशीन के आसपास खड़े रहते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति रुपये निकालने आता है इनका एक साथी पीछे से प्रवेश करता है। रुपये निकालने वाला व्यक्ति डेबिट कार्ड मशीन में स्वैप करता है तो पीछे खड़ा व्यक्ति उसके पिन कोड को पढ़ लेता है। इसी वक्त दूसरा साथी एटीएम में प्रवेश कर रुपये निकालने वाले व्यक्ति को झांसे में लेकर की-पैड पर कैंसिल अथवा बैक बटन दबा देता है जिससे ट्रांजेक्शन कैंसिल हो जाता है। दोनों साथी कार्ड खराब है और उसे शर्ट से रगड़कर साफ करने के दौरान बदल देता है। यह पूरी कार्रवाई कुछ सेकेंड में पूरी हो जाती है। पलक झपकते ही साथियों के साथ चार पहिया अथवा बाइक से भाग जाते हैं। पीओएस मशीन में कार्ड स्वैप कर ट्रांजेक्शन कर लेते हैं और ट्रांजेक्शन किया हुआ रुपया स्वैप मशीन से लिंक एकाउंट में आता है। उस लिक एकाउंट से रुपये साथियों के खातों में ट्रांसफर कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed