{"_id":"5778063e4f1c1b615679c936","slug":"cycle-track-will-be-an-make-up-of-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का शृंगार बनेगा साइकिल ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का शृंगार बनेगा साइकिल ट्रैक
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
साइकिल ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों का साइकिल ट्रैक से शृंगार करने की योजना है। मुख्य रूप से एक्सप्रेसवे और हाईवे से शहर को जोड़ने वाले मार्ग को साइकिल ट्रैक के माध्यम से खूबसूरती प्रदान की जाएगी। इस पर काम शुरू भी होे गया है।
मथुरा में सड़कों की दशा किसी से छुपी नहीं है। अधिकांश सड़कों को अतिक्रमण ने निगल लिया है। विप्रा अब सड़कों के एक ओर साइकिल ट्रैक बनाकर इनका शृंगार करने की योजना पर कार्य कर रहा है। माना जा रहा है कि साइकिल ट्रैक से सड़क का सुंदरीकरण होगा। शुरुआत आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे दो से शहर को जोड़ने वाली सड़क से हुई है। आगे एक्सप्रेसवे को शहर से जोड़ने वाली सड़कों पर भी कार्य होगा।
आर्मी क्षेत्र में कलक्ट्रेट से टैंक चौराहा तक साइकिल ट्रैक बना दिया गया है। यहां एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं। मार्ग पर इसका असर दिख रहा है। वैसे टैंक चौराहा पूर्व से ही शहर का सबसे स्वच्छ और खूबसूरत इलाका रहा है। अब इसके निकट ही सदर की ओर जाने वाले तिराहे को भी सुंदर बनाने की योजना है। इसके साथ ही टैंक चौराहा तक बनाए साइकिल ट्रैक को बढ़ाकर सेठ बीएन पोद्दार तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
खुशबू बिखेरने की भी तैयारी
साइकिल ट्रैक के पास खुशबूदार फूलों के पौधे लगाने की भी तैयारी है। साइकिल ट्रैक सड़क को खूबसूरती देगा तो यहां लगे फूलों के पौधे खुशबू बिखेरेंगे। यहां फूलों के पौधों को बारिश के मौसम में रोप दिया जाएगा।
छह करोड़ की आ रही लागत
वर्तमान में टैंक चौराहा से एनएच टू तक 6.5 किलोमीटर में साइकिल ट्रैक के निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये की लागत आ रही है। सेठ बीएन पोद्दार तक साइकिल ट्रैक का इजाफा होने के बाद इसकी लागत और बढ़ जाएगी। इधर कलक्ट्रेट से औरंगाबाद की ओर बन रहा साइकिल ट्रैक निकट भविष्य में ही खत्म हो सकता है। यहां सड़क का कम चौड़ा होना इसके लिए मुसीबत बनेगा। भविष्य में सड़क का चौड़ीकरण इसे खत्म कर देगा।
लक्ष्मी नगर तिराहे पर एक करोड़ से कार्य
एक्सप्रेसवे से शहर को जोड़ने वाले लक्ष्मीनगर-बलदेव-राया तिराहे के सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है। करीब 70 मीटर क्षेत्र में इस तिराहे का चौड़ीकरण करते हुए फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। इस पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत आ रही है।
एक्सप्रेसवे और हाईवे से शहर को जोड़ने वाले मार्गों को बेहतर और सुंदर बनाने की योजना पर काम हो रहा है। एक्सप्रेसवे से शहर को जोड़ने वाले राया मार्ग पर लक्ष्मीनगर में चौराहे का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण किया जा रहा है। हाईवे से शहर को जोड़ने वाले कलक्ट्रेट मार्ग पर साइकिल ट्रैक बनाया जा रहा है। इसके दो तिराहों को भी नई शक्ल दी जाएगी।
- सीपी सिंह, उपाध्यक्ष मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण