फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CVO said cowherds will get money for rearing indigenous cows in Mathura Know how to apply

UP: अब देसी गाय पालने पर सरकार देगी पैसा, पढ़ें और जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

Tue, 17 Oct 2023 11:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 11:03 PM IST
सार

अब देसी गाय पालने पर सरकार गोपालक को पैसा देगी। किसान इसके लिए दो तरह से आवेदन कर सकते हैं। बस कुछ शर्तों का पालन करना होगा। 

विज्ञापन
CVO said cowherds will get money for rearing indigenous cows in Mathura Know how to apply
पानी पीती गाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि आप घर में देसी गाय पाल रहे हैं तो सरकार आपको 10 से 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देगी। तीर्थनगरी मथुरा में सीवीओ ने बताया कि इसके लिए पशुपालक आनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके कुछ शर्ते भी हैं। उन्हें पूरा करने के बाद पैसा आपके खाते में आ जाएगा। 

विज्ञापन


देसी गोपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना संचालित है। इसका उद्देश्य है पशुपालक देसी गायों को पालने के प्रति आकर्षित हों। ताकि उनकी संख्या में वृद्धि हो सके। योजना दो तरह के गोपालकों के लिए हैं। जिनकी गाय 8 से 12 लीटर दूध दे रही हैं उन्हें 10 हजार तथा 12 लीटर से अधिक दूध देने वाली गाय के पालक को 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा।

विज्ञापन

ये शर्तें करनी होंगी पूरी

योजना का लाभ लेने के लिए गोपालकों को कुछ शर्तों का पालन करना होगा। जैसे साहीवाल, गावलाव, गिर, थारपारकर, राजस्थानी और हरियाणवी आदि नस्ल की देशी गाय का बीमा होना चाहिए, दो या तीन से अधिक बछड़े नहीं दिए हों। कान में छल्ला हो और पूरी तरह से स्वस्थ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आया कोई आवेदन

मुख्यमंत्री प्रगतिशील प्रोत्साहन योजना में 25 अक्तूबर तक 25 गोपालकों का चयन करके मुख्यालय को सूची भेजनी है। प्रचार-प्रसार के अभाव में अभी तक विभाग के पास कोई आवेदन नहीं आया है। पशुपालन और डेयरी विभाग अपने स्तर से प्रचार की योजना तैयार कर रहे हैं।



मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन गर्ग ने बताया कि योजना के तहत अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। गोपालकों को योजना के बारे में जानकारी देकर शासन से मिले लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed