फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural programme in govardhan

कोटा से आए भक्तों ने गिरिराज जी को लगाए छप्पन भोग

Fri, 10 Jan 2020 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
cultural programme in govardhan
गोवर्धन में मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर सजाया फूल बंगला व छप्पन भोग दर्शन। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन में श्री गिर्राज धरण सेवा समिति कोटा राजस्थान की ओर से मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर पर बृहस्पतिवार को गिरिराज जी का छप्पन भोग महोत्सव हुआ। गिरिराज जी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। भक्तों ने राजा वाले मंदिर तलहटी से मानसी गंगा तक छप्पन भोग मनोरथ की शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन


शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर दूध-दही की मटकी व भोग की छबरी लेकर चल रही थीं। बैंडबाजे की धुन पर राजस्थानी कृष्ण भक्ति के कान्हा म्हारा धीरे बजा रे बांसुरी, कानूड़ों का दिल ले गई गूजरी, सांवरा दिखा थारी मुरली को कमाल आदि पर भक्त नाचते गाते चल रहे थे। समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप पारेता ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की भूमि पर 15 वर्ष से छप्पन भोग, मानसी गंगा व यमुना जी में चुनरी मनोरथ का आयोजन किया जा रहा है। गुलाब चंद नागर, नरेश राठौर ने बताया कि गिरिराज जी का आकर्षक फूल बंगला व स्वर्ण व रजत आभूषणों से श्रंगार किया गया है। 10 जनवरी सुबह 8 बजे से परिक्रमा में प्रसाद वितरित किया जाएगा। संरक्षक जगदीश कुमार सेनी, अध्यक्ष रामस्वरूप पारता, मंत्री गुलाब चंद नागर, कोषाध्यक्ष छीतर लाल यादव, बाबूलाल कछवाह, तेजकरण गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed