{"_id":"6026c2bb8ebc3ee8fd5e4bce","slug":"cultural-police-kumbh-vridhashram-briefs-mathura-news-agr480398374","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दिया तैयारियों को अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दिया तैयारियों को अंतिम रूप
विज्ञापन
बैठक का शुभारंभ करते जिलाधिकारी साथ में खड़े हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृंदावन आगमन का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। डीएम और एसएसपी ने मेला पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की।
रविवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ वृंदावन आ रहे हैं। यहां उनके छह स्थानों पर कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसमें श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन और तीन संतों से मुलाकात के साथ कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक स्थल पर दो कार्यक्रम निर्धारित हैं। संपूर्ण कार्यक्रम 5 घंटे 10 मिनट का रहेगा। इसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने तैयारियों को अंतिम रूप देने में पूरी ताकत झोंक दी है।
डीएम नवनीत चहल और एसएसपी गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने पुलिस ब्रीफिंग की। नोडल अधिकारी पुलिस एसपी सुरक्षा रोहित मिश्रा ने सभी पुलिस अफसरों को उनके क्षेत्र, दायित्व की एक बार फिर जानकारी दी। इस दौरान एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में सुरक्षा को लेकर कार्य योजना बनाई गई है। इसके लिए बाहरी जनपदों से पुलिस बल, पीएसी, एसडीआरएफ, रिवर पुलिस भी आ गई है। इस मौके पर पुलिसकर्मियों को कोविड सुरक्षा किट पेप्सिको के सहयोग से वितरित की गई। पेप्सिको के अधिकारी राहुल शर्मा सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।