फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural

गिरिराजजी परिक्रमा को उमड़े श्रद्धालु, प्रशासन के इंतजाम फेल

Sat, 26 Dec 2020 08:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
cultural
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में घूमते वाहनों ने श्रद्धालुओं को किया परेशान। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कान्हा की नगरी में गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नववर्ष पर यह संख्या लाखों में पहुंच सकती है। श्रद्धालु पैदल के साथ दंडवती परिक्रमा भी कर रहे हैं। इस दौरान प्रशासन के इंतजाम फेल नजर आए। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते दानघाटी मंदिर के सामने जाम लगा रहा। परिक्रमा मार्ग में भी लोग वाहन लेकर घूमते नजर आए, जिससे श्रद्धालुुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मोक्षदा एकादशी पर शुक्रवार की रात से ही गोवर्धन के सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई थी। आधी रात से ही हजारों गिरिराज भक्तों ने कान्हा की क्रीड़ा स्थली गिरिराज जी धाम के दानघाटी मंदिर में दुग्धाभिषेक कर परिक्रमा प्रारंभ की। गिरिराज प्रभु के जयघोष और राधे-राधे की धुनों पर भक्त थिरकते नजर आए। सर्दी भी लोगों की आस्था को डिगा नहीं पा रही। भक्तों ने गिरिराज जी की शरण में पहुंचकर माथा टेका और बृजरज लगाकर मनौती मांगी।
विज्ञापन

शनिवार को भी यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, बिहार के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। वहीं भक्तों के उमड़ते सैलाब से गोवर्धन में प्रशासन की व्यवस्थाएं फेल नजर आईं। वाहन खड़े करने के लिए स्थानीय प्रशासन कोई पार्किंग व्यवस्था नहीं कर सका। श्रद्धालु चार पहिया वाहनों को सड़क किनारे पार्क कर परिक्रमा करने चले गए, जिससे कस्बे के प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी पार्किंग स्थल बने शोपीस
प्रशासन की लापरवाही के चलते गिरिराज जी धाम से जुड़े गोवर्धन-मथुरा, गोवर्धन-बरसाना, सौंख-गोवर्धन, छटीकरा-गोवर्धन प्रमुख मार्ग पर बने सरकारी पार्किंग स्थल शोपीस बने नजर आए। यहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। श्रद्धालु सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर मजबूर हैं।
- हर महीने गिरिराज परिक्रमा करने गोवर्धन परिवार के साथ आती हूं। गोवर्धन गिरिराज जी धाम में आकर मन को शांति मिलती है। देशभर में कोरोना महामारी फैली हुई है, लेकिन गोवर्धन में आकर देखा कि अनेक शहरों से आए भक्त परिक्रमा कर रहे हैं। - सीमा गुलाटी अलवर राजस्थान।
- जोधपुर से परिवार के साथ गिरिराज परिक्रमा करने आए हैं। प्रशासन को गिरिराज परिक्रमा मार्ग में बेहतर सुविधाएं देनी चाहिए। खास कर परिक्रमा मार्ग में महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। गिरिराज प्रभु की परिक्रमा से मन को बहुत शांति मिलती है। - राधिका गौड़, जोधपुर राजस्थान।
- पहली बार गिरिराज प्रभु की परिक्रमा करने आई हूं। गोवर्धन धाम में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। कोरोना से पूरा देश डरा हुआ है लेकिन गोवर्धन में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। ये सब गिरिराज प्रभु की कृपा से ही संभव है। - रूबी देवी, फरीदाबाद।

- कोरोना के बाद पहली बार गिरिराज धाम आई हूं, पहले भी कई बार परिक्रमा लगाई है। इस बार गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिक्कत हो रही है। गिरिराज प्रभु के धाम में आकर प्रभु भक्ति की ओर ध्यान आकर्षित होता है। - कविता, जयपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed