फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural

ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा आश्रम को यमुना से बचाने के लिए छह करोड़ का प्लान

Sun, 08 Nov 2020 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
cultural
देवराहा बाबा आश्रम को बाढ़ से बचाने के लिए जेसीबी काम करते हुए - फोटो : MATHURA
वृंदावन (मथुरा)। यमुना के जल से निरंतर खतरे में रहने वाले ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा आश्रम को बचाने की पहल प्रदेश सरकार ने की है। करीब छह करोड़ की लागत से परियोजना पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

ब्रह्मऋषि आश्रम वृंदावन में यमुना के तट पर स्थित है। यहां यमुना का जल निरंतर बहता रहता है। बाढ़ आने पर पानी ऊपर आश्रम तक पहुंच जाता है। इससे कई बार आश्रम पर भी संकट के बादल मंडराते देखे गए हैं। इस स्थिति में यमुना के जल से आश्रम को सुरक्षित करने के लिए अपरखंड आगरा कैनाल ने छह करोड़ की लागत वाली परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। यह परियोजना यमुना के अप स्ट्रीम में यमुना के कटान को रोकने का काम करेगी। इसके अंतर्गत पांच बोल्डर स्टैंड और चार परक्यूपाइल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

- वृंदावन स्थित ब्रह्मऋषि देवरहा आश्रम यमुना किनारे बना हुआ है। यहां निरंतर पानी का बहाव होने के कारण यमुना के तटों के कटान से स्थिति चिंताजनक थी। इसे देखते हुए यमुना के अप स्ट्रीम में कटान निरोधक कार्य परियोजना स्वीकृत की गई है। इस पर करीब छह करोड़ की लागत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव तिवारी, सहायक अभियंता, अपरखंड आगरा कैनाल, मथुरा।
कुंभ मेला से पहले होगा काम पूरा
प्रदेश सरकार ने इस योजना को वृंदावन कुंभ मेला से पहले पूरा करने को कहा है। इससे यमुना के घाट का लुक भी आ सके। करीब दो दशक पहले भी इस आश्रम को बचाने के लिए ऐसी ही परियोजना अमल में लाई गई थी।

40 मीटर का बनेगा घाट
ब्रह्मऋषि आश्रम के समक्ष ही ब्रज तीर्थ विकास परिषद करीब 40 मीटर का घाट बनाने जा रही है। इस घाट के साथ ही इसे जोड़ने के लिए एप्रोच मार्ग का निर्माण भी किया जाएगा। इस पर करीब चार करोड़ की लागत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed