फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural

राज्यसभा सांसद अनिल जैन ने महायज्ञ में डालीं आहुतियां

Wed, 04 Nov 2020 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
cultural
गोवर्धन में चल रहे महायज्ञ में पहुंचे भाजपा राज्यसभा सांसद अनिल जैन ने जगद्गुरु देवतीर्थ से आशी? - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। राज्यसभा सांसद, भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर वहां चल रहे महायज्ञ में आहुतियां डालीं। साथ ही गोवर्धन पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज से सपत्नीक आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

आश्रम पहुंचकर अनिल जैन ने सबसे पहले आद्य शंकराचार्य भगवान की पादुका का पूजन किया। फिर पुरी पीठ के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी निरंजन देवतीर्थ जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने आश्रम में चल रहे महायज्ञ में आहुतियां डालीं। इस दौरान उन्होंने जगदगुरु देवतीर्थ से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की। तत्पश्चात वह दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन

इस बीच उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव ऊर्जा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी भी सपरिवार शंकराचार्य आश्रम पहुंचे। पत्नी और बच्चों के साथ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कैप्टन तिवारी ने भी महायज्ञ में आहुतियां डालीं। गौरतलब है कि विश्वशांति एवं वैश्विक महामारी कोविड-19 से मुक्ति के लिए गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम में विगत दिनों से लगातार यज्ञ का अनुष्ठान चल रहा है। कोरोना प्रोटोकाल के तहत चल रहे इस यज्ञ में देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग भागीदारी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी आश्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed