{"_id":"5f23133c8ebc3e9fa15b09a1","slug":"cultural-mathura-news-agr4528131126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवित्रा एकादशी पर हिंडोला में विराजमान हुए राजाधिराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवित्रा एकादशी पर हिंडोला में विराजमान हुए राजाधिराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पवित्रा एकादशी के अवसर पर ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज हिंडोले में विराजे। शाम को हुए इस आयोजन में भक्तों ने दर्शन कर लाभ लिया। मंदिर प्रांगण राजाधिराज के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में पवित्रा एकादशी की वजह से सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी थी। पवित्रा एकादशी के दिन भोग, संध्या, आरती में ठाकुरजी हिंडोला में विराजमान हुए। शाम 6 से 7 बजे तक भक्तों ने दर्शन किए। भक्तों को कोविड-19 के नियमों का पालन कराते हुए दर्शन कराए गए।
इधर, पवित्रा एकादशी पर प्राचीन केशवदेव मंदिर में ठाकुरजी के श्री विग्रह का सेवायत वृंदावन दास, श्यामाचरण गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, मुन्नी लाल गोस्वामी द्वारा संयुक्त रूप से मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक किया गया। गुलाब इत्र लगाया गया। इसके बाद ठाकुरजी को नई पोशाक धारण कराई गई और शृंगार किया गया। ठाकुरजी को फूलों के हिंडोले में विराजमान कराकर विशेष आरती की गई। ठाकुरजी के समक्ष प्रसाद निवेदित किया गया। कमेटी अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा, मनमोहन सराफ, महेश गोयल, सुरेश अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, कृष्ण गोपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा आदि थे।