फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural

इस बार नहीं निकलेगी झूलेलाल की शोभायात्रा

Tue, 24 Mar 2020 10:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
cultural
मथुरा। सिंधी जनरल पंचायत ने चेटीचंड पर्व पर नगर में निकलने वाली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा के साथ ही समस्त कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बैठक में मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का गंभीरतापूर्वक पालन करते हुए 25 मार्च को चेटीचंड पर्व पर भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव के संदर्भ में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शोभायात्रा आदि नहीं होंगे।
विज्ञापन

सिंधी उत्सव के मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री ने कोरोना वायरस से बचाव हेतु समाज के लोगों से घर पर ही रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपने इष्टदेव भगवान झूलेलाल की जयंती पर कोई भी भीड़ न करें। सभी घर पर ही झूलेलाल की ज्योति प्रज्ज्वलित करके परिवार के साथ ही आरती करें और घर में मीठे चावल का प्रसाद बनाएं।
विज्ञापन

पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी ने कहा कि सिंधी जनरल पंचायत द्वारा पिछले सत्तर वर्षों से लगातार चेटीचंड पर झूलेलाल जन्मोत्सव मनाया जाता रहा है, जिसे राष्ट्रहित में देश के नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए स्थागित किया जा रहा है। 25 मार्च को चेटीचंड पर्व पर सिंधी समाज से जुड़े परिवार सायं अपने घरों के बाहर दीपक जलाकर रोशनी करें। नारायण दास लखवानी, बसंत मंगलानी, रामचंद्र खत्री, तुलसीदास गंगवानी, जीवतराम चंदानी, गुरूमुखदास गंगवानी, किशनचंद भाटिया, गोपालदास भाटिया, डॉ. प्रदीप उकरानी, जितेंद्र लालवानी, झामनदास नाथानी, चंदनलाल आडवानी, सुदामा खत्री, अशोक अंदानी, सुंदरलाल खत्री, किशोर इसरानी, कन्हैयालाल भाईजी, सुरेश मेठवानी, लीलाराम लखवानी, रमेश नाथानी, भगवानदास बेबू, आत्माराम खत्री, मिर्चूमल कोतकवानी, विष्णु हेमानी, हरीश चावला, सुरेश मनसुखानी, अनिल मंगलानी ने नवसंवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए घरों में ही पर्व मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed