{"_id":"35645a745b68928c452bc55dd2673f0a","slug":"cultural-activity-during-scout-guide-rally-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘छात्र जीवन से ही निर्धारित करें लक्ष्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘छात्र जीवन से ही निर्धारित करें लक्ष्य’
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्महाविद्यालीय रोवर्स-रेंजर्स समागम में सेंट जोंस कालेज आगरा की रोवर्स टीम और आगरा कालेज आगरा की रेंजर्स टीम ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। समागम के समापन पर श्रेष्ठ टीम और श्रेष्ठ रोवर्स-रेंजर्स को पुरस्कृत किया गया।
मंगलवार को बीएसए कालेज प्रांगण में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समारोह का समापन हुआ। मुख्य अतिथि वेटरनेरी विश्वविद्यालय मथुरा के कुलपति प्रो. एसी वार्ष्णेय, प्रबंध समिति के सचिव विनोद गर्ग, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी प्रो. एमसी जैन, आगरा विवि के शिक्षक संगठन (औटा) के अध्यक्ष डा. वीरेन्द्र सिंह चौहान ने समागम में मंडल भर के महाविद्यालयों से भाग लेने पहुंचे रोवर्स-रेंजर्स को मेडल पहनाए।
मुख्य अतिथि वेटरनेरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसी वार्ष्णेय ने कहा कि हर विद्यार्थी को छात्र जीवन से ही अपना एक लक्ष्य लेकर के चलना चाहिए। नेशनल इंटीग्रेटेड कोर्स जैसे स्काउटिंग, रोवर्स-रेंजर्स, एनएसएस, एनसीसी आदि बहुत जरूरी है। इनसे छात्र-छात्राओं में नेतृत्व की भावना आती है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में काफी टेलेंट है और उनके प्रदर्शन को देखकर मैं बखूबी यह महसूस भी कर रहा हूं।
विज्ञापन
समारोह में असिस्टेंट कमिश्नर स्काउट गाइड प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बीएसए के तीन दिवसीय समागम में कुल 12 टीमों ने भाग लिया जिसमें सात टीम रेंजर्स (छात्रा) और पांच टीम रोवर्स (छात्र) की थीं। रोवर्स में सेंट जोंस कालेज की टीम प्रथम, आगरा कालेज आगरा द्वितीय और आरबीएस कालेज आगरा व बीएसए कालेज की टीम तृतीय स्थान पर रहीं। रेंजर्स में आगरा कालेज आगरा प्रथम, सेंट जोंस कालेज द्वितीय, बीडीएम कालेज शिकोहाबाद और आरबीएस कालेज आगरा की टीम तृतीय स्थान पर रहीं।
प्राचार्य डा. अशोक कुमार अग्रवाल ने समस्त रोवर्स-रेंजर्स को सम्मानित किया। समापन समारोह का संचालन डा. सतनाम सिंह अरोरा ने किया। इस मौके पर डा. सुमन सिंह चौहान, आनंद बाबू, प्रमोद कुमार, सारिका भाटिया, जिला गाइड कमिश्नर अनीता गौतम, डा. नीलेश पाण्डेय, डा. सुनीता आदि को सम्मानित किया गया।