Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cruise Ship Docked at KC Ghat Turns into Scrap

Mathura News: केसी घाट पर खड़ा क्रूज हो गया कबाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cruise Ship Docked at KC Ghat Turns into Scrap
वृंदावन। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वृंदावन से गोकुल तक यमुना में क्रूज चलाने की योजना विरोध के चलते सफल नहीं हो सकी। पिछले दो साल से केसी घाट पर चलने के इंतजार में खड़ा क्रूज और छोटी मोटरबोट देखरेख के अभाव में कबाड़ हो गईं हैं। केसी घाट पर इनके खड़े होने से जहां गंदगी हो रही है वहीं यमुना किनारे मार्ग भी बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

मई 2024 में मथुरा क्रूज लाइन एजेंसी द्वारा वृंदावन में क्रूज लाया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से क्रूज को वृंदावन से गोकुल के बीच चलाने की योजना बनाई गई। क्रूज का एक माह तक ट्रायल चला। वृंदावन के घाटों के बीच क्रूज का संचालन होने पर स्थानीय नाविकों के विरोध के कारण इसका संचालन बंद हो गया। क्रूज में आई तकनीकि खामियों और इसके संचालन में आ रही बाधाओं को देखते हुए धार्मिक मान्यताओं के चलते एजेंसी ने 11 दिसंबर 2024 को क्रूज का नाम गरुड़ से बदलकर ब्रज रथ कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद फिर से एजेंसी ने ट्रायल कर एक बार फिर से यमुना में क्रूज के चलाने की कवायद की लेकिन नाविकों के विरोध के कारण फिर से क्रूज का संचालन बंद करना पड़ा, तभी से क्रूज और उसके साथ चलने वाली मोटर बोट केसी घाट पर नदी किनारे खड़ी हैं। वर्तमान में क्रूज के ऊपर लगी फाइबर की छत व खिड़कियां टूट गईं हैं। क्रूज के अंदर का हिस्सा बचा रहे इसके लिए खिड़कियों को मैट से ढक दिया गया है। क्रूज का निचला हिस्सा भी गल कर क्षतिग्रस्त हो गया है। यात्रियों को यमुना किनारे से क्रूज तक पहुंचने के लिए ड्रमों को जोड़ कर बनाई जैटी भी पूरी तरह से टूट गई। यमुना किनारे खड़े खस्ताहाल खड़े क्रूज के साथ छोटी मोटरबोट भी जगह-जगह से गल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वृंदावन से गोकुल तक शुरू होनी थी सेवा
यात्री वृंदावन के जुगल घाट, केसी घाट, देवराह बाबा घाट, पानी गांव मोड़, मथुरा में कंस किला, विश्राम घाट, ध्रुव घाट के पास नए पुल, गोकुल बैराज, वासुदेव वाटिका से गोकुल तक यात्रियों को जलयात्रा कराने की योजना थी। अक्तूबर 2025 में यह सेवा शुरु होनी थी लेकिन विरोध के चलते क्रूज का संचालन नहीं हो सका।
-----

श्राप के कारण एजेंसी ने बदला था नाम
वृंदावन (यमुना नदी) में क्रूज सेवा का औपचारिक संचालन मई 2024 में शुरू हुआ था, जब गरुड़ नाम के क्रूज का ट्रायल और संचालन आरंभ किया गया। छह माह में आईं तकनीकि खराबी के कारण मथुरा क्रूज लाइंस के प्रवक्ता राहुल शर्मा ने पंडितों से बात की। पंडितों ने बताया कि यमुना में गरुड़ वाहन का नाम उचित नहीं। क्योंकि महर्षि सौभरि ने यमुना नदी के तट पर तपस्या में बाधा होने पर क्रोधित होकर गरुड़ को श्राप दिया कि यदि वे कभी उस क्षेत्र में प्रवेश करेंगे तो उनके प्राणों का अंत हो जाएगा। महर्षि के श्राप के कारण क्रूज का नाम 11 दिसंबर 2024 में गरुड़ से बदलकर ब्रज रथ रख दिया।


------
50 यात्रियों की क्षमता
125 सीटर हाईटेक डबल इंजन के क्रूज की एक बार में लगभग 50 यात्रियों को यात्रा कराने की क्षमता है। इसमें पर्यटकों को स्नैक्स, टीवी पर कृष्ण लीला का दर्शन और स्थानीय गाइड की सुविधा प्रदान की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed