फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowd of buyers as soon as agricultural market opens

मंडी में खरीदारी को उमड़ी भीड़, भाव में आया उछाल

Mon, 23 Mar 2020 04:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Crowd of buyers as soon as agricultural market opens
मथुरा। गोविंदगंज सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कोरोना वायरस के मद्देनजर जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को कृषि मंडी खुलते ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सब्जियों के भाव में यकायक उछाल आ गया। फलों की दरों में भी मामूली अंतर देखने को मिला है। मंडी में भीड़ का यह दबाव दोपहर बाद तक बरकरार रहा।
विज्ञापन

देश के कई प्रदेश और पड़ोसी जनपद आगरा में लॉकडाउन हो जाने के बाद मथुरा के लोगों में भी बेचैनी पैदा हो गई है। सोमवार को प्रात:काल हाईवे स्थित कृषि मंडी में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने आम तौर से ज्यादा सब्जी की खरीदारी की। इससे फुटकर में सब्जियों के दाम बढ़ गए। आढ़तिया पप्पू ने बताया कि लोगों में सब्जियों की ज्यादा खरीदारी की उत्सुकता नजर आई। लगा कि लोग संकट का दौर मानते हुए घर में ज्यादा सब्जियां रखने की कोशिश में हैं। इससे भाव भी बढ़ गए हैं। सब्जी विक्रेता साजिद कुरैशी ने बताया कि आम दिनों से ज्यादा लोगों ने सोमवार को मंडी में सब्जी की खरीदारी की है। दोपहर बाद भी लोग सब्जियां खरीदने के लिए आम तौर से ज्यादा पहुंचे हैं।
विज्ञापन

फल विक्रेता मो. तौफीक ने बताया कि फलों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। कोरोना वायरस के मद्देनजर मंडी के बंद होने की संभावना के चलते लोगों ने बड़ी मात्रा में फल खरीदे हैं। हालांकि इसका असर फलों के भाव पर नहीं पड़ा है। आम दिनों की भांति ही सोमवार को संतरा का भाव 25 से 30 रुपये प्रतिकिलो, पपीता का भाव 20 से 25 रुपये प्रति किलो, मौसमी का भाव 25 रुपये, सेब 50 से 60 रुपये के भाव में बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी दो दिन पूर्व की दर वर्तमान दर
आलू 20 रुपये प्रतिकिलो 25-30 रुपये प्रति किलो
प्याज 25-28 रुपये प्रतिकिलो 30-32 रुपये प्रतिकिलो
हरीमिर्च 60-70 रुपये प्रतिकिलो 80-90 रुपये प्रतिकिलो
लौकी 15-20 रुपये प्रतिकिलो 25 रुपये प्रति किलो
टमाटर 22-25 रुपये प्रतिकिलो 40 रुपये प्रतिकिलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed