फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowd in trains, seat not found even after pushing

Mathura News: ट्रेनों में भीड़, धक्का-मुक्की के बाद भी नहीं मिली सीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Crowd in trains, seat not found even after pushing
महाकुंभ स्पेशल पर बैठने के लिए दोनों ओर खड़े यात्री - फोटो : महाकुंभ स्पेशल पर बैठने के लिए दोनों ओर खड़े यात्री
मथुरा। दिल्ली में हादसे के बाद यहां जिम्मेदारों ने दो दिन तो सबक लिया, लेकिन उसके बाद व्यवस्था फिर वही पुराने ढर्रे पर आ गई। बुधवार को जंक्शन पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। प्रयागराज जाने के लिए स्पेशल ट्रेन में बैठने के लिए लोगों में खूब धक्का-मुक्की हुई, लेकिन फिर भी सीट नहीं मिली। उधर, सुरक्षा व्यवस्था भी नगण्य रही।
विज्ञापन

प्रयागराज जाने के लिए 780 से अधिक जनरल टिकट की बिक्री हुई। स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ फिर से बढ़ने लगी है। कुंभ स्पेशल ट्रेन में भी खचाखच श्रद्धालु बैठकर जा रहे हैं। इस ट्रेन में 19 सामान्य बोगी लगाई गई हैं जिससे श्रद्धालुओं को बैठने में परेशानी नहीं हो, लेकिन महाकुंभ स्नान की आस्था के आगे ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। कई यात्री तो भीड़ देखकर दूसरी ट्रेन से रवाना हुए।
विज्ञापन

यात्री सुमित कुमार ने बताया कि महाकुंभ स्नान को जा रहे हैं, लेकिन भीड़ इतनी है कि लंबा सफर मेें ट्रेन में खड़े होकर जाना पड़ेगा। फरह निवासी प्रेमपाल ने बताया कि परिवार के साथ प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन आए हैं, लेकिन भीड़ इतनी है कि जगह नहीं मिल रही है। ट्रेन में बैठने के लिए गेट पर जगह तक नहीं है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है, जिससे जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो। स्टेशन पर अतिरिक्त स्टाफ को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन ट्रेनें रहीं निरस्त
रेलवे ने महाकुंभ जाने वाले बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए तीन ट्रेनों की बोगी स्पेशल ट्रेन में लगा दी हैं। इसके चलते जंक्शन आने वाली गाड़ी संख्या झेलम एक्सप्रेस (11077) तथा ताज एक्सप्रेस (12279) और होशियापुर एक्सप्रेस (11905) को निरस्त कर दिया है। ऐसे में जंक्शन पर ट्रेन नहीं आने से यात्रियों को दूसरी ट्रेन से रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed