फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crowd in train after janmastami

दर्शन कर लौटने लगे श्रद्धालु, ट्रेनों में उमड़ रही भीड़

Sun, 25 Aug 2019 08:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
crowd in train after janmastami
मथुरा। जन्माष्टमी के बाद ट्रेन से लौटते श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : MATHURA
मथुरा। ब्रज के मंदिरों में दर्शन पूजा कर तथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाकर अब श्रद्धालु लौटने लगे हैं। श्रद्धालुओं के लौटने से ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। मथुरा से गुजरने वाली ट्रेनों में श्रद्धालुओं को जगह नहीं मिल रही। टिकट पाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर लंबी लाइन लगी हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ट्रेनों से पांच दिनों में लाखों लोग मथुरा आए हैं। ब्रज के मंदिरों में दर्शन, पूजा, यमुना स्नान व जन्माष्टमी मनाकर अब श्रद्धालु लौटने लगे हैं। इसे लेकर मथुरा से कासगंज, हाथरस, बदायूं, अलवर, कोटा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, इलाहाबाद, अछनेरा की ओर जाने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ रही। भीड़ को लेकर रेलवे द्वारा चलाई गई अतिरिक्त पैसेंजर ग्वालियर व झांसी के लिए फुल होकर चली।
विज्ञापन

यही हालत कासगंज जाने वाली ट्रेनों में रही। रिजर्व कोच में भी जनरल जैसे हालात रहे। जनरल कोच में पैर रखने तक को जगह नहीं मिली। ट्रेन के चलने के दौरान चढ़ने वालों के गिरने व अन्य घटनाएं रोकने को कोच के गेटों पर आरपीएफ, जीआरपी के जवान तैनात रहे। भूतेश्वर रेलवे स्टेशन, कैंट रेलवे स्टेशन तथा जंक्शन रेलवे स्टेशन की मेन एंट्री, सेकेंड एंट्री व थर्ड एंट्री पर टिकट काउंटरों पर लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed