{"_id":"622e2d5bf39bb2639e2437ab","slug":"crowd-gathered-in-thakur-banke-bihari-temple-arrangements-were-left-mathura-news-mtr5145328196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़, धरी रह गईं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़, धरी रह गईं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। रंगभरनी एकादशी की पूर्व संध्या पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों को सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से खचाखच भर गया। सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही मंदिर के बाहर गेटों पर और गलियों में भक्तों की भीड़ एकत्रित हो गई और जैसे ही मंदिर के गेट खुले, ऐसा लगा जैसे जन सैलाब हिलोरे मारते हुए मंदिर में प्रवेश कर गया।
भीड़ के आगे मंदिर प्रबंधन की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। मंदिर प्रांगण में सिर्फ लोगों की भीड़ नजर आ रही थी। महिलाएं, बूढ़े और युवा मंदिर में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन कर पुण्य कमाया। मंदिर कर्मचारियों को भीड़ को संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
यही स्थिति शाम को भी मंदिर खुलने के समय हुई। मंदिर में तिल भर स्थान नहीं बचा। मंदिर प्रांगण ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। भक्त अपने आराध्य के प्रसादी गुलाल को लेकर कृतार्थ हुए। उधर, द्वारिकाधीश मंदिर में भी रविवार को श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। भक्तों ने रंग व गुलाल से होली खेली। होली के रसिया पर भक्त खूब नाचे। संवाद
विज्ञापन
श्रद्धालु के गले से सोने की चेन व पर्स चोरी
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार को परिजनों के साथ दर्शन करने आए छतरपुर दिल्ली निवासी मनोज कुमार की गले से चेन तोड़ ली। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं मोहब्बत नगर कपूर्थला निवासी अशोकपुरी की किसी ने पैंट की जेब में रखा पर्स गायब कर दिया। इसमें एटीएम, पेनकार्ड, इंग्लैंड का ड्राइविंग लाइसेंस व दो पेन कार्ड के साथ ५८०० सौ रुपये नकद रखे थे। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की है। संवाद