{"_id":"69d6ac5d6df4252ac40d32fb","slug":"crop-cutting-dm-demarcates-equilateral-triangular-plot-using-a-gunters-chain-mathura-news-c-369-1-mt11022-144751-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉप कटिंग : डीएम ने जरीब से बनाया समबाहु त्रिभुजाकर प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉप कटिंग : डीएम ने जरीब से बनाया समबाहु त्रिभुजाकर प्लॉट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बुधवार को तहसील सदर के गांव बाद एवं तारसी में क्रॉप कटिंग (फसल कटाई प्रयोग) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने न केवल वैज्ञानिक पद्धति से उपज का आकलन कराया बल्कि बेमौसम बारिश और ओलों से प्रभावित फसलों का भी निरीक्षण कर किसानों को ढांढस बंधाया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं जरीब (मीट्रिक चैन) हाथ में थामी। उन्होंने 10 मीटर भुजा वाले समबाहु त्रिभुजाकार प्लाॅट बनाकर क्रॉप कटिंग के कार्य को संपादित किया। डीएम ने स्पष्ट किया कि क्रॉप कटिंग ही वह मुख्य आधार है जिससे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत दावों का निस्तारण और उत्पादन के सटीक आंकड़े तैयार होते हैं।
आंधी, बारिश और ओलाें से फसलों को हुए नुकसान को लेकर जिलाधिकारी गंभीर नजर आए। उन्होंने खेतों में जाकर फसलों की वास्तविक स्थिति देखी और एसडीएम अभिनव जे. जैन को निर्देश दिए कि प्रभावित खेतों का पारदर्शिता से सर्वे किया जाए। डीएम ने मौके पर मौजूद किसानों से संवाद किया। आश्वासन देते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की घड़ी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है।