फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crisis after heavy rain in mathura

डीएम साहब! शहर की ये हालत भी देख लीजिए

Fri, 29 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 29 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
crisis after heavy rain in mathura
शहर का यह हाल - फोटो : अमर उजाला
डीएम साहब! शहर का यह हाल भी देख लीजिए। चंद मिनटों की बरसात में ही शहर के नालेे सड़कों पर उफन पडे़। मुख्य मार्गों में बनी दुकानें लबालब हो गईं। हर तरह पानी ही पानी हो गया। इससे जूझते लोग व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए।
विज्ञापन


अभी पिछले सप्ताह ही बरसात ने जिला प्रशासन और पालिका को आइना दिखा दिया था कि शहर की ड्रेनेज व्यवस्था खस्ता हाल है। चंद मिनटों के पानी से ही शहर के नाले और नालियां उफन पड़ते हैं, लेकिन इसका असर सरकारी मशीनरी पर कतई नहीं पड़ा। बरसात खत्म होते ही सभी उफनते नाले और लबालब सड़कों की बदहाली को भूल गए।
विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे एक बार फिर चंद मिनटों की बरसात ने शहर की संपूर्ण ड्रेनेज व्यवस्था की कलई खोल दी। होलीगेट पर चारों ओर पानी भर गया। जनरलगंज का रास्ता दो फीट, छत्ता बाजार में करीब तीन फीट तथा आगरा रोड पर एक से डेढ़ फीट पानी भर गया। सड़कों पर उफन रहे नालों के पानी ने दुकानों में दस्तक दे दी। सबसे बड़ा बुरा हाल क्वालिटी तिराहा से डैंपियर नगर की ओर जाने वाले मार्ग का था। यहां 15 फीट चौड़े नाले पर सरकारी सांठगांठ के तहत कब्जा कर लिया गया है। अब सिर्फ दो फीट नाले से पानी की निकासी हो रही है जो डैंपियर नगर तक दर्जनों दुकानदारों के लिए मुसीबत बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मसानी चौराहा, डीगगेट, भूतेश्वर मार्ग, भूतेश्वर चौराहा, कृष्णा नगर, मसानी रोड की दर्जनों कालोनियां इस बरसात से मुसीबत में आ गई हैं। देर शाम तक पानी की निकासी न हो पाने के कारण लोग घरों से भी नहीं निकल पा रहे हैं। जबकि शहर के तीनों रेलवे पुलों के नीचे जलभराव की समस्या गुरुवार को भी बरकरार रही। पूरा शहर जाम हो गया। लोग जहां के तहां फंस गए। घंटों तक इसके निकलने का इंतजार करते रहे।


तापमान में आई गिरावट
अब दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा तो बीती रात का तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed