फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   wrong operation of eyes in mathura

आंखों के बाद अंगों से भी हुई लाचार

Wed, 28 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 28 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
wrong operation of eyes in mathura
नेत्र चिकित्सा शिविर में गलत ऑपरेशन के कारण आंखों की रोशनी गंवा चुकी वृद्ध महिला लकवा का शिकार हो गई हैं। जांच के लिए गई चिकित्सकों की टीम ने उन्हें उच्च रक्तचाप की शिकायत बताई है।
विज्ञापन


बलदेव के गांव हबीबपुर निवासी रामलली (70) की आंखों का 22 नवंबर को बांके बिहारी नेत्र चिकित्सालय पर लगे कैंप में आपरेशन हुआ था।

कैंप में लापरवाही से ऑपरेशन के कारण रामलली सहित 12 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। पीड़िता के बेटे उमेश कुमार यादव ने बताया रविवार शाम को उनकी मां को लकवा की शिकायत हुई। इस पर बाद स्थित चिकित्सालय में दिखाया गया।
विज्ञापन


बताया गया है कि रामलली के शरीर का एक हिस्सा कार्य नहीं कर रहा है। मंगलवार को दोपहर में बलदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक डा. गोपाल गर्ग और नेत्र परीक्षण अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने रामलली के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं। टीम ने देर शाम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीएस यादव को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘चिकित्सकों की टीम ने गांव में रामलली का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। रामलली का रक्तचाप काफी बढ़ा हुआ है। चिकित्सकों ने परिजनों से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने को कहा जिस पर परिजनों ने इंकार कर दिया।’

डा. बीएस यादव
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed