{"_id":"58f270a24f1c1bbd4ccf6775","slug":"woman-shot-dead-infront-of-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे के सामने भाभी को मार दी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे के सामने भाभी को मार दी गोली
अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Firing
रिपोर्टिंग चौकी जैंत क्षेत्र के गांव जैंत में शनिवार की रात पारिवारिक कलह में समीर पुत्र सरदार ने अपनी भाभी सुनीता (35) पत्नी वीरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी देवर को पुलिस ने पकड़ लिया है।
बताया गया है कि गांव जैंत निवासी वीरेंद्र की 15 साल पहले सुनीता के साथ शादी हुई थी। शनिवार को किसी बात पर वीरेंद्र के भाई समीर ने अपनी भाभी सुनीता की गोली मारकर हत्या कर दी।
चौकी प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा के अनुसार महिला को गोली उसके बेटे लक्की के सामने मारी गई, जो उसकी छाती में लगी है।
आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। एसपी सिटी एके सिंह, सीओ सदर अजय कुमार, कोतवाल वृंदावन उदयवीर मलिक पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।