फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman said that her husband is involved in sex racket

‘सर! मेरा पति दिल्ली में चलाता है सेक्स रैकेट’

Wed, 15 Apr 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 15 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
woman said that her husband is involved in sex racket
‘सर! मेरा पति दिल्ली में प्रापर्टी डीलिंग के नाम पर सेक्स रैकेट चलाता है। वह मथुरा से किशोरियों को ले जाकर गलत काम कराता है और करोड़ों में खेल रहा है।’ मंगलवार को पति से झगड़े के बाद क्षुब्ध महिला ने मीडिया और यमुनापार पुलिस के यह हकीकत बताई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना यमुनापार के एक गांव निवासी महिला पति की पिटाई से घायल होने के बाद जिला अस्पताल में  इलाज के लिए आई थी। यहां उसने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। बेटी 14 साल की है। मंगलवार को उसकी बहन की 14 साल की बेटी उसके साथ थी। आरोप है कि पति और उसके जेठ व परिवार के अन्य लोग बहन की बेटी को जबरन दिल्ली ले जाने लगे। महिला ने विरोध किया तो पिटाई कर डाली।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में प्रापर्टी डीलिंग का काम करना बताता है लेकिन उसकी आड़ में वह सेक्स रैकेट चलाता है। इसके लिए वह मथुरा से लड़कियों को दिल्ली ले जात है। महिला ने कहा कि पति के गलत धंधे की पता चलने के बाद वह उसे कभी दिल्ली नहीं ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, जेठ, दो महिलाओं व एक अन्य के खिलाफ  मारपीट व छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष यमुनापार के अनुसार मामला पति-पत्नी के बीच अनबन और किसी तीसरे के बीच में आ जाने को लेकर है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed