{"_id":"579b9de44f1c1beb3f21e4ed","slug":"woman-attacked-by-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान किराए के झगड़े में महिला को मारा चाकू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान किराए के झगड़े में महिला को मारा चाकू
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली क्षेत्र के दरेसी रोड इलाके में दुकान के किराए के विवाद में एक महिला को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
भरतपुरगेट दरेसी रोड निवासी रविया (35) पत्नी फारिश की दरेसी रोड पर दुकान है। डब्बू नामक युवक ने ये दुकान किराए पर ले रखी है।
दोनों में किराए के मुद्दे पर विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह दस बजे रविया से डब्बू का फिर झगड़ा हो गया।
आरोप है कि डब्बू ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हालांकि पुलिस चाकू मारने की घटना को संदिग्ध मान रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला किराएदार डब्बू से दुकान खाली कराना चाहती है।
इसमें सरकारी अमीन मामले की जांच करने आया तो महिला हिंसक हो गई थी।