फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman attack on liquor shop in mathura

शराब के ठेके पर महिलाओं ने बोला धावा, पथराव

Fri, 28 Apr 2017 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Updated Fri, 28 Apr 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
woman attack on liquor shop in mathura
शराब के ठेका पर महिलाओं ने धावा बोल दिया। - फोटो : अमर उजाला
महोली रोड के बजरंग चौराहे पर मंदिर के निकट स्थित शराब के ठेका पर महिलाओं ने बुधवार की शाम को धावा बोल दिया। पत्थर और लाठियां खूब चलाईं। विरोध के दौरान ठेका के अंदर से एक महिला पर बोतल फेंकने से महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर था।  भीड़ ने प्रशासनिक अफसरों तक को घेर लिया। उनकी खूब फजीहत की।
विज्ञापन


बजरंग चौराहे पर मंदिर के निकट शराब का ठेका है। इस ठेके को हटवाने की मांग अरसे से हो रही थी लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। बुधवार की शाम महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाएं सड़क पर उतर आयीं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। महिलाओं को देख स्थानीय लोग साथ में आ गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी बीच ठेके अंदर से किसी ने बोतल फेंकी जो एक महिला के लग गई। बोतल से पैर में चोट लगने पर महिलाओं ने ठेके पर ईंट और पत्थर बरसाने शुरू कर दिये। 
विज्ञापन


उनका गुस्सा देख ठेका कर्मियों के हाथ पांव फूल गये। सीओ सिटी जगदीश सिंह, कोतवाल सुरेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राम अरज यादव पुलिस बल के मौके  पर पहुंचे लेकिन रोड जाम कर भीड़ ने उनको भी घेर लिया। अफसरों पर आरोप लगाया कि उनकी मिलीभगत से ही मंदिरों के बगल में शराब की दुकान चल रही हैं। इन दुकानों पर खड़े होने वाले शराबी महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। अफसरों के काफी प्रयास के बाद जाम खोला। विरोध करने वालों में कमल शर्मा, कुलदीप पाठक, सोनू शर्मा, संदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed