{"_id":"b1d8a33b49cbef8bc50a2d0510dc0bb0","slug":"wife-has-murderd-his-husband-after-conspiracy-with-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जावली निवासी एक व्यक्ति ने भाभी और उसके प्रेमी पर बड़े भाई को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई। एसएसपी ने वृंदावन कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
जावली निवासी हीरालाल के अनुसार उनके बड़े भाई ओमप्रकाश सुनरख रोड पर पंचर की दुकान करते थे। एक बार ओमप्रकाश ने हीरालाल से अपनी पत्नी के जैंत निवासी एक व्यक्ति से अवैध संबंधों की चर्चा की थी। ओमप्रकाश ने पत्नी को समझाया भी लेकिन वह नहीं मानी।
हीरालाल के अनुसार 22 फरवरी को उनके पास फोन आया कि ओमप्रकाश को पत्नी और जैंत निवासी उसके प्रेमी प्रीतम ने मिट्टी का तेल डालकर जला दिया है। ओम प्रकाश को उपचार के लिए पहले माहेश्वरी हास्पीटल ले जाया गया। यहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
28 फरवरी को ओमप्रकाश की मौत हो गई। हीरालाल ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर भाभी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी ने एसओ वृंदावन कोे रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।