{"_id":"58cd7dba4f1c1b8b7d32a88f","slug":"warrant-against-five-including-manoj-goyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज गोयल सहित पांच के खिलाफ वारंट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनोज गोयल सहित पांच के खिलाफ वारंट
अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
चेिककिंग करती पुिललिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ करोड़ से अधिक की तेल चोरी में फरार चल रहे मनोज गोयल समेत पांच आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने वारंट हासिल कर लिए है। मामले में 13 आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों के खिलाफ भी वारंट हासिल कर लिए जाएंगे।
शनिवार को एसीजेएम चतुर्थ की कोर्ट से क्राइम ब्रांच को मनोज गोयल, विष्णु, कृष्णा, गोपाल और पालीखेड़ा के प्रधान सुजीत चौधरी के खिलाफ वारंट मिल गए। 18 फरवरी को रिफाइनरी की पाइपलाइन डिवीजन की पेट्रोलिंग यूनिट ने तेल चोरी होने का खुलासा किया था।
मामले में पुलिस ने रामहरि प्रधान, रवि चौधरी, तरविंदर सिंह सरदार और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मनोज गोयल सहित 13 आरोपी फरार हैं। एक माह में पुलिस इनको नहीं पकड़ पाई। बाद में विवेचना हाईवे पुलिस से क्राइम ब्रांच को दे दी गई। एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि मनोज गोयल समेत पांच आरोपियों के खिलाफ वारंट हासिल हो गए हैं।
विज्ञापन
100 करोड़ की तेल चोरी के 13 अरोपियों का रिकार्ड एसटीएफ ने मथुरा पुलिस से ले लिया है। बताया गया कि प्रकरण में एडीजी स्तर के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। 18 फरवरी को मथुरा-जालंधर पाइप लाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी का खुलासा हुआ था। हाईवे की आरकेपुरम कालोनी में एक मकान से पाइप लाइन तक सुरंग बनाई गई थी। आकलन किया गया कि पाइप लाइन से सौ करोड़ से अधिक के तेल की चोरी की गई।
लेकिन अब रिफाइनरी अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं। वो पाइप लाइन से मामूली तेल चोरी होना बता रहे हैं। रिफाइनरी अधिकारी अब तक हुई तेल चोरों को करोड़ों की न मानकर मामूली तेल चोरी बता रहे हैं।
इंडियन ऑयल पाइप लाइन प्रभाग के मुख्य प्रबंधक बालकृष्ण नायक का कहना है कि जालंधर पाइप लाइन में जो सुराख किया गया था, उससे 100 करोड़ रुपये के तेल की चोरी नहीं हो सकती। वे इसे मामूली नुकसान बता रहे हैं। अब तक हुए तेल चोरी के रिकार्ड पर उनका कहना था कि मथुरा पाइप लाइन डिवीजन से इसका रिकार्ड मांगा गया है।
रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन डिवीजन के मुख्य परिचालन प्रबंधक सोमेश पी सिंह का दिल्ली तबादला कर दिया गया है। इंडियन ऑयल पाइप लाइन प्रभाग के मुख्य प्रबंधक बालकृष्ण नायक ने बताया कि सोमेश का तबादला निर्धारित प्रक्रिया के तहत हुआ है।