फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two vehicle thieves has been arrested in mathura

दो अंतर्राज्यीय वाहन लुटेरे दबोचे

Mon, 16 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 16 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
ग्वालियर जेल से इलाज के लिए लाने के दौरान फरार हुए शातिर लुटेरे प्रदीप और उसके एक साथी को रविवार को स्वाट टीम और हाईवे पुलिस ने दबोच लिया। लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट और चोरी की छह बाइक और फर्जी कागजात तैयार करने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे थाना क्षेत्र में गणेशरा इलाके में शातिर वाहन लुटेरा प्रदीप कु मार निवासी गांव हरनाथपुर कोतवाली भिंड वाहन लूटने की फिराक में है। इस पर टीम ने घेराबंदी कर प्रदीप और दिनेश उर्फ मुल्ला को लूट की बाइक सहित दबोच लिया। एसपी सिटी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदीप मई 2014 में ग्वालियर जेल में बीमार होने पर उपचार के दौरान अस्पताल से भाग गया था। इसके चलते एक दरोगा और चार सिपाही निलंबित हुए थे। आगरा में भी वे 16 चोरी और लूट की बाइक सहित दबोचा गया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने छह बाइक, फर्जी आरसी, बीमा और लाइसेंस के  कागजात, कंप्यूटर और लैपटॉप बरामद किए हैं। लुटेरों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अधिकतर वारदात मध्यप्रदेश, आगरा, भरतपुर और हरियाणा क्षेत्र में कीं। बाइक को वह रेलवे स्टेशन के स्टैंड पर खड़ी रखता है और ग्राहक मिलने पर बेच देता है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को 10 हजार रुपये ईनाम दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed