फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two policeman accused in gangrape

दाे सिपाहियों पर गैंगरेप का आरोप

Sat, 20 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 20 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
two policeman accused in gangrape
थाना बरसाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाना गोवर्धन के दो सिपाहियों पर सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।
विज्ञापन

 
महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है। गांव के दो युवकों की दबंगई के चलते यहां रहती है।

पत्र में लिखा है कि 12 दिसंबर को बरसाना में परिक्रमा के दौरान उसकी होमगार्ड गीतम सिंह से मुलाकात हुई। महिला ने होमगार्ड को अपनी पीड़ा बताई। गीतम सिंह ने गोवर्धन थाना आकर शिकायत करने और गांव के युवकों को बुलाकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

महिला 16 दिसंबर को गोवर्धन आई और बहाने से उन युवकों को भी बुलवा लिया। महिला के अनुसार गोवर्धन थाने के दरोगा गंगा प्रसाद और चार सिपाही आए। उन्होंने दबंगों को हड़काया। आरोप है कि दबंगों को एक कमरे में बंद कर दिया और एक सिपाही उसे पास ही की धर्मशाला में ले गया।
विज्ञापन


इसके बाद महिला के साथ दुराचार किया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद दूसरे सिपाही ने भी दुराचार किया। दरोगा गंगा प्रसाद और अन्य पुलिसकर्मियों ने मुंह न खोलने की कहकर बरसाना छुड़वा दिया। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सदर अनिल यादव को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed