फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two person have given statement in sankalp anand suicide case

दो और नामजद बयान दर्ज कराने आगे आए

Tue, 24 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 24 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
two person have given statement in sankalp anand suicide case
संकल्प आनंद सुइसाइड केस में एक-एक कर अब विवेचना आगे बढ़ रही है। 250 करोड़ के घोटाले में फंसाने पर संकल्प आनंद दंपति द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में नामजद दो लोगों ने क्राइम ब्रांच के सामने अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन


बीते साल 15 अक्तूबर को हुए इस प्रकरण में यूपी पुलिस के  डीजी कमलेंद्र और डीआईजी संदीप मित्तल सहित 38 लोगों के खिलाफ संकल्प को 250 करोड़ रुपये के घोटाले में फंसाने और दंपति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन


मामले की विवेचना कर रही क्राइम ब्रांच ने सभी नामजदों को अपना पक्ष रखने को कहा है। सोमवार को नई दिल्ली के एसडी ऐरिया निवासी एमके डागा ने अपने बयान लिखी पत्रावली कोरियर से क्राइम ब्रांच को भेजी है। नई दिल्ली के विश्वकर्मा पार्क लक्ष्मीनगर निवासी इमरान खुद मथुरा क्राइम ब्रांच के सामने बयान दर्ज कराने पहुंचे। विवेचक ने उन्हें आठ सवालों से जवाब देने को कहा। इसके लिए इमरान ने एक सप्ताह का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डागा ने 95 लाख, इमरान ने लिए 1.20 करोड़  
संकल्प आनंद दंपति की आत्महत्या के मामले की विवेचना कर रहे एसआई यशकांत सिंह ने बताया कि अब तक जुटाए तथ्यों में एमके डागा ने संकल्प आनंद से 95 लाख का लेनदेन किया था। बताया कि डागा ने यह राशि लोकनायक जयप्रकाश नारायण अपराध विधि विज्ञान संस्थान के डीआईजी संदीप मित्तल को संस्थान में मरम्मत और अन्य कार्य कराने के एवज में दिए थे।


इसके एवज में पांच लाख रुपया डीआईजी ने डागा को वापस कर दिए। वहीं इमरान पर संकल्प आनंद से एक करोड़ 20 लाख रुपये लेने का आरोप है। विवेचक ने पूछा है कि यह पैसा संकल्प से किस मद में लिया गया। इसके अलावा संकल्प की डायरी में भी 50 हजार अलग से लेने की एंट्री मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed