{"_id":"58dbc1c14f1c1bfe4c63df73","slug":"two-injured-in-accident-on-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर दो ट्रक टकराए, चालक-क्लीनर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेसवे पर दो ट्रक टकराए, चालक-क्लीनर घायल
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात दो ट्रक आपस में टकरा गए। एक ट्रक का चालक और क्लीनर घायल हो गए। उन्हें खिड़की काट कर बाहर निकाला गया।
नोएडा की ओर जा रहा ट्रक (एचआर 55 के 7436) नौहझील के निकट खराब हो जाने के कारण सड़क पर खड़ा था। मंगलवार रात को नोएडा से आगरा की ओर रोड़ी लेकर जा रहा दूसरा ट्रक (एचआर 55 पी 8972) रास्ते में खराब खड़े ट्रक से टकरा गया। उसमें सवार चालक रामवीर और क्लीनर प्रवीण निवासी संजय नगर कोतवाली देहात एटा घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे के रेस्क्यू कर्मी पहुंच गए। ट्रक में फंसे चालक और क्लीनर को खिड़की काट कर बाहर निकाला।
चालक रामवीर की हालत गंभीर देख उसे अस्पताल भेज दिया। दूसरा हादसा कोतवाली सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 77 के निकट हुआ। मंगलवार रात हापुड़ से गोभी लेकर वृंदावन जा रहा आयशर कैंटर (यूपी 81 ए 8410) अनियंत्रित होने से पलट गया। इसके चालक और क्लीनर घायल हो गए। उसमें भरा गोभी सड़क पर बिखर गया। बताया गया है कि गोभी वृंदावन में गोशाला की गायों के लिए जा रहा था।