फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two died in accident on highway

ट्रक-कार की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

Tue, 17 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला कोसीकलां
अमर उजाला कोसीकलां Updated Tue, 17 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
two died in accident on highway
accident - फोटो : graphic
आगरा-दिल्ली हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीन अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हंस एंकलेव, गुड़गांव निवासी अब्दुल सलाम के पुत्र मुशर्रफ अपनी स्विफ्ट कार से कराहरी एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। सोमवार को रात में गुड़गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार हाईवे पर पिकनिक पैलेस के समीप पहुंची तो आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में कार की पीछे से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार मुशर्रफ, जाबिद निवासी डूबोका, गुडगांव, रति खां, भूरे खां, अरसद निवासी गांव पाई, कांमा राजस्थान घायल हो गए। दुर्घटना को देख आसपास फैक्ट्रियों में काम कर रहे लोग वहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उपचार के दौरान जाबिद, रति खां ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर उनके अन्य परिवारीजन मौके पर आ गए। घटना की रिपोर्ट ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed