{"_id":"587125944f1c1b0b3215947d","slug":"two-arms-supplier-arrested-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले पंजाब में झोंके जा रहे हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव से पहले पंजाब में झोंके जा रहे हथियार
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
हथियार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले हथियार झोंके जा रहे हैं। इसका खुलासा पुलिस ने शनिवार को 20 अवैध असलाह के साथ दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद किया है। बरामद असलाह में देशी तमंचे, पिस्टल, रिवाल्वर, बंदूक और रायफल शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी फीरोजाबाद और मैनपुरी के रहने वाले हैं, मुंगेर बिहार निवासी गिरोह का सरगना सहित दो पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार हो गए।
पुलिस ने हाईवे क्षेत्र के भरतपुर मार्ग पर शनिवार को हुई मुठभेड़ में वीरेश कुमार निवासी वाडई भोगांव (मैनपुरी) और राधास्वामी उर्फ राधे निवासी मक्खनपुर (फीरोजाबाद) को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि फरार हुए दो असलहा तस्करों में गैंग का सरगना राजा सिंह निवासी मुंगेर (बिहार) और यूपी में उसके नेटवर्क को चलाने वाला सचिन यादव निवासी मक्खनपुर (फीरोजाबाद) हैं। इनकी तलाश की जा रही है। ये लोग असलहा लेकर पंजाब जा रहे थे। वहां पर डिलीवरी दी जानी थी। आईजी आगरा ने गिरफ्तारी में शामिल स्वाट टीम प्रभारी हरीशवर्धन सिंह और थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
एकाउंट में रकम जमा होने के बाद होती हथियारों की सप्लाई
एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के मुंगेर के राजा सिंह से हथियार खरीदने के लिए पहले उसके खाते में धनराशि डालनी पड़ती है। उसके बाद हथियार खरीदने वाले को हथियारों की सप्लाई की जाती है। हथियारों की सप्लाई का दिन और स्थान तय होने पर गाड़ी आती है।
आगरा, पटना, फीरोजाबाद में पकड़े जा चुके हैं दोनों
एएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी अंतर्राज्यीय हथियार सप्लायर पहले भी पटना, आगरा, फीरोजाबाद में अवैध असलाह के साथ पकड़े जा चुके हैं। दोनों पर इन थानों में हथियार सप्लाई के पांच मामले दर्ज हैं। सप्लायरों ने बताया कि वो राजा सिंह से 18,000 रुपये में असलहा खरीदकर 25-30 हजार में बेचते थे।