फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   three dead in accident at yamuna expressway

एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में तीन की मौत

Thu, 09 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 09 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
three dead in accident at yamuna expressway
expressway - फोटो : FILE
यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को अलग-अलग दो स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। बुधवार तड़के हुए हादसे में कैंटर सवार दो लोगों की जान गई। सुबह करीब साढे़ छह किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उसने हेलमेट नहीं पहना था। लोगों का कहना था कि यदि हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी। एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भी तीन हादसे हुए थे जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार घायल हुए थे।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर आयशर कैंटर बुधवार तड़के नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था। महावन थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 116 के समीप चालक को झपकी आने से कैंटर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में टकरा गया। हादसे में कैंटर में सवार कन्नू (30) और आकाश (18) निवासी शिवाजी नगर झांसी की मौत हो गई और कैंटर चालक मुकेश निवासी ताल कालोनी झांसी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कैंटर में फंसे चालक को निकाल कर उपचार के लिए आगरा भेजा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा बुधवार सुबह 6:30 बजे कोतवाली सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 89 के निकट हुआ। दिल्ली में नौकरी कर रहा युवक राहुल (21) पुत्र रामशंकर निवासी गांव मझउआ थाना बरहन, आगरा अपनी बाइक से यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर घर जा रहा था।


सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 89 के समीप पीछे से आ रहे किसी वाहन की उसकी बाइक से टक्कर हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने परिवारीजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed