{"_id":"589736aa4f1c1b8d73e8037a","slug":"threats-to-sho-on-face-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दी एसएचओ को मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर दी एसएचओ को मारने की धमकी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर डाल रखा है फर्जी आई कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाड़िलीजी मंदिर के सेवायत पुत्र की प्रभारी निरीक्षक और पुलिसकर्मियों को जान से मारने और थाने में आग लगाने की धमकी की फेसबुक पर डाली गई पोस्ट से हड़कंप मच गया। यह पोस्ट डीजीपी को संबोधित करते हुए डाली गई है। पोस्ट में तीन दिन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा माफी न मांगने पर अंजाम तक पहुंचाने की बात कही गई है।
बता दें कि शनिवार को मंदिर पर बजी आपात घंटी के बाद एकत्रित हुई भीड़ और पुलिस की अभद्रता से युवक क्षुब्ध था। मंदिर सेवायत का कहना है कि उसके पुत्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
कस्बे के दीनदयाल गोस्वामी के पुत्र कन्हैया गोस्वामी ने शनिवार रात फेसबुक पर डाली पोस्ट में डीजीपी जावीद अहमद को संबोधित करते हुए लिखा है कि साहब मैं कोई रिक्वेस्ट नहीं कर रहा हूं।
विज्ञापन
मैं बरसाना में ही रहता हूं और यदि तीन दिनों के अंदर थाना प्रभारी उदयप्रताप सिंह ने मुझसे माफी नहीं मांगी तो मैं उन्हें जान से मार दूंगा, साथ ही पूरे थाने में आग लगा दूंगा। यह पोस्ट फेसबुक पर पोस्ट होते ही वायरल हो गई।
प्रभारी निरीक्षक उदयप्रताप सिंह ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। कन्हैया गोस्वामी के पिता दीनदयाल गोस्वामी ने बताया कि कन्हैया मानसिक रूप से ठीक नहीं है।
अपने को बताता है एटीएस का इंस्पेक्टर
कन्हैया गोस्वामी सोशल मीडिया पर खुद को दिल्ली एटीएस का इंस्पेक्टर बताता है। फेसबुक पर इस संबंध में अपना आई कार्ड भी डाल रखा है। इसमें देवराज गोस्वामी नाम लिखा हुआ है और उसका फोटो लगा है। पूर्व में भी कन्हैया गोस्वामी कई लोगों को इसी तरह सोशल मीडिया पर धमकी दे चुका है।