{"_id":"5793b2164f1c1b4032c4b81f","slug":"threat-to-attack-on-madarasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसा को बम से उड़ाने की धमकी
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव कराहरी में मदरसा में तामील देने आए शिक्षक से गांव के युवक ने गाली गलौज कर दी। शिक्षक ने युवक पर मदरसा को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत सुरीर पुलिस से की है। पुलिस मामले को कहासुनी का बता रही है।
सुरीर कोतवाली के गांव कराहरी में संचालित मदरसा में उर्दू की शिक्षा देने के लिए तमीम खां निवासी गांव डायनावास थाना सीकरी भरतपुर राजस्थान आते रहते हैं। इन दिनों वे कराहरी में ही अपने साथी मोहम्मद शाद के साथ रहते हैं।
सुरीर कोतवाली पुलिस से की शिकायत में तमीम ने आरोप लगाया है कि वह 21 जुलाई को वे दिल्ली से लौटने के दौरान टैंटीगांव के पास यमुना एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे वाहन का इंतजार कर रहे थे। आरोप है तभी दिनेश निवासी डडीसरा आया और गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन
आरोपी ने तमीम खां से है कि कहा कि वे आतंकी संगठन से जुड़े हैं और समुदाय विशेष के युवकों को गलत तालीम दे रहे हैं। आरोपी ने मदरसा में आग लगाने और बम से उड़ाने की धमकी दी। वहीं सुरीर पुलिस का कहना है कि मामला दो दिन पुराना है।
बगल में खड़े होने को लेकर दिनेश और तमीम के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह वाहन आने पर अपने गंतव्य को चला गया। तमीम ने किसी के बहकावे में आकर आरोप लगाए हैं। पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
सुरीर के कराहरी गांव में किसी मदरसा के शिक्षक ने सुरीर कोतवाली में तहरीर दी है। मामला शिक्षक और युवक के बीच कहासुनी का है। पूरी हकीकत पता की जा रही है।
- अरुण कुमार सिंह
एसपी देहात